शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

....वह "इस्लामी" देश जहां वैदिक जीवनशैली में जीते हैं हिन्दू...!!

ओमान, जहां वैदिक जीवनशैली में जीते हैं अल्पसंख्यक हिन्दू !


मध्य पूर्व समुद्र के दक्षिण तट पर स्थित छोटा सा मुस्लिम देश
ओमान है जिसके बारे में लोग कम जानते हैं। ओमान की रोशनी
की मीनार कुरान शरीफ, राष्ट्रीय सरकारी धर्म इस्लाम और
राष्ट्रीय भाषा अरबी हैं। ओमान का शाही परिवार राजमहल
में हर वर्ष हवन भी करवाता है। ओमान में हिन्दू अपने रीति
रिवाजों अनुसार जीवन व्यतीत कर रहे हैं। भगवान कृष्ण और
शिवजी के दो विशाल मंदिर एवं तीन आर्य समाज मंदिर हैं , एक
वेद मंदिर राजधानी से 15 किलोमीटर एक गांव में है। भारत के
प्रसिध्द संन्यासी स्वामी परमानन्द का जन्म ओमान में हुआ
था और शिक्षा भारत से प्राप्त की। ओमान की राजधानी
मस्कट के सुहार नामक स्थान पर हिन्दू लोगों ने बड़े श्मशान
घाट का निर्माण कराया है। जहां मृतक हिन्दू लोगों का दाह
संस्कार वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार किया जाता है।
ओमान के ग्रामीण इलाकों में प्राचीन वैदिक संस्कृति के अवशेष
आज भी बिखरे पड़े हैं, अनेक जगह खंडहरों के रूप में अग्नि मंदिर देखे
जा सकते हैं।
मस्कट में एक भव्य गुरुद्वार का निर्माण किया गया है। पहले यहां
सिख समुदाय की संख्या उंगलियों पर गिनी जा सकती थी,
लेकिन अब वह संख्या बढ़ती जा रही है। सिख श्रध्दालु प्रात:
और सायं अरदास में अपनी हाजिरी लगवाते हैं। शुक्रवार छुट्टी
का दिन होने कारण अखंड पाठ के भोग के पश्चात् लंगर बांटा
जाता है। ओमान में प्रति 5 व्यक्तियों के पीछे एक कार है।
मस्कट में तो महंगी से महंगी कार आपको देखने में मिल जाएगी।
यहां क्राइम रेट बहुत कम है।

ओमान में तमिल बह्रमी लिपि
ओमन के खोर-रोरी इलाके में हाल ही में एक प्राचीन घड़े का टूटा हुआ अंश मिला है, जिस पर प्राचीन बह्रमी भाषा में लिखा हुआ है और इसका अनुमान भी पहली शताब्दी के आस-पास का ही लगाया जाता है. इससे इस बात का अनुमान लगाया जाता है कि प्राचीन समय से ही भारत के व्यापार की पहुंच काफ़ी दूर-दूर तक थी.



|| ओमान में हिन्दू धर्म के यज्ञ ||
=====================
अभी तक किसी भी अरब देश में इस्लाम के अलावा और किसी धर्म की पूजा करने की अनुमति नहीं थी |
ओमान के सुल्तान के कर्नाटक से 22 पुजारियों के समूह को बुला के अपना मेहमान बनाया है और उनसे अपने जीवन रक्षा हेतु यज्ञ करवा रहे है |
ओमान के सुल्तान को कैंसर की समस्या है और उससे निजात के लिए महामृत्युंजय यज्ञ, विष्णु यज्ञ , और धन्वन्तरी यज्ञ होने है
लिंक : http://timesofindia.indiatimes.com/india/22-vedic-brahmins-from-Karnataka-conduct-homa-for-Sultan-of-Oman/articleshow/45124292.cms?utm_source=facebook.com&utm_medium=referral&utm_campaign=TOI

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें